Friday, August 17, 2018

नाबालिग लडक़ी को बहाने से घर बुलाया और फिर…

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही बलात्कार की घटनाएं अब रूकने का नाम नहीं ले रही है और एक ऐसा ही मामला सोनभद्र जिले के बीजपुर में सामने आया है। यहां एक नाबालिग लडक़ी को गाना सुनाने के बहाने घर में बुलाकर पड़ोसी युवक ने जबरदस्ती बलात्कार किया। लडक़ी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। लडक़ी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।


advertisement:


पुलिस ने सोमवार को बताया की नाबालिग लडक़ी के पिता ने बीजपुर थाने में तहरीर देकर यह बताया कि उसकी 11 वर्षीय लडक़ी घर के पास खेल रही थी कि तभी पड़ोसी युवक संतोष बैगा ने गाना सुनाने के बहाने उसे अपने घर में बुलाया और घर का दरवाजा बंद कर दिया। इससे बाद वह लडक़ी के साथ दुष्कर्म करने लगा। लडक़ी के चीखने चिल्लाने पर युवक ने उसका मुंह कपड़े से बांध दिया। घर पहुंची लडक़ी ने मां से पूरी बात बताई।

घटना की सूचना होने पर लडक़ी के साथ पिता ने बीजपुर थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ नामजद तहरीर दी। सोमवार तडक़े पुलिस ने आरोपी युवक को नकट्टू पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लडक़ी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए महिला पुलिस के साथ जिला अस्पताल भेजा गया है।

मेट्रीमोनियल साइट पर पसंद किया लड़का और फिर…

The post नाबालिग लडक़ी को बहाने से घर बुलाया और फिर… appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MtV1YJ

No comments:

Post a Comment