फाइबर युक्त जौ का सेवन करने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं। खासतौर से, अगर आप अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं तो जौ के पानी से बेहतर अन्य कोई उपाय नहीं हो सकता। तो चलिए जानते हैं जौ का पानी के स्वास्थ्य लाभ के बारे में-
जब आप जौ के पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिसके कारण आप अतिरिक्त कैलोरी का सेवन करने से बच जाते हैं। ऐसा इसमें मौजूद उच्चा मात्रा में फाइबर होने के कारण होता है।
वहीं जौ का पानी पाचन तंत्र के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है। जब आपका पेट सही तरह से काम करता है तो वजन कम करने में भी काफी सहायता मिलती है।
जौ के पानी का एक अतिरिक्त लाभ यह है कि इसका कैलोरी काउंट काफी कम होता है, जिसके कारण इसका सेवन करने के बाद भी आपका वजन नियंत्रित रहता है। इसके अलावा जौ का पानी आपके बेली फैट को भी कम करता है और शरीर के फैट को बर्न करता है।
The post तेजी से करना है वजन कम, पीएं जौ का पानी appeared first on Navyug Sandesh.
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ODCtTl
No comments:
Post a Comment