उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में ध्वजारोहण के बाद एक मदरसे का मौलाना बच्चों और शिक्षकों को राष्ट्रगान गाने से रोकता हुआ दिखाई दिया। इस घटना के वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने मोहम्मद जुनैद अंसारी, मोहम्मद अज़लूर रहमान और मोहम्मद निजाम को गिरफ्तार किया है जो लड़कियों के मदरसे में तिरंगा फहराए जाने के बाद राष्ट्रगान का न सिर्फ विरोध कर उसे रोक ने की कोशिश कर रहे थे।
हालांकि मौजूद शिक्षक राष्ट्रगान गाने के लिए जोर देते रहे, पर मौलाना ने इस्लाम और मुसलमान की दुहाई देते हुए न जबरन राष्ट्रगान गाने से रोका। लोगों में मौलाना के प्रति नाराजगी साफ दिखाई दे रही थी, पर फिर भी वह राष्ट्रगान रोकने में कामयाब हो गया।राष्ट्रगान नहीं कराए जाने का यह वीडियो पूरे इलाके में तेजी से वायरल हो गया।जब मदरसे के टीचर की ओर से मौलवी का विरोध किया गया और उसका वीडियो बनाया गया तो वहां बाद में राष्ट्रगान कराया गया।इस मामले की जांच कराई जाएगी और घटना को सही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।योगी सरकार ने सारे मदरसों में राष्ट्रगान गाने और उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग की बात की थी, लेकिन इस मदरसे ने इसको नजरअंदाज किया।
चीन में भारतीय करेंसी छपने की खबर पर मचा सियासी घमासान, थरूर ने मांगा जवाब
The post मौलवी ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का किया विरोध appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2BfcVKk
No comments:
Post a Comment