Thursday, August 16, 2018

वॉटरफॉल में फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन करके सुरक्षित निकाला

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में सुल्तानगढ़ वॉटर फॉल पिकनिक स्पॉट में फंसे सभी 45 लोगों को १० घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन करके बचा लिया गया है। ये लोग पिकनिक मनाने के लिए आए थे। कुछ लोगों को हेलिकॉप्टर की मदद बचाया गया और लगभग 40 लोगों को रस्सी के सहारे बाहर निकाल लिया गया । ये सभी लोग स्वतंत्रता दिवस पर वहां शाम झरने में नहा रहे थे। इसी दौरान वहां अचानक जलस्तर बढ़ गया जिसमे 11 लोग बह गए जबकि 34 लोग बीच में फंस गए। इन सभी को बचा लिया गया है।


advertisement:


एनडीआरएफ, आईटीबीपी, बीसएफ के जवान और स्थानीय लोगों ने मिलकर वॉटर फॉल में फंसे लोगों को रस्सी के सहारे निकाला गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मंत्री यशोधरा राजे भी मौजूद रही। मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज ने घटना पर ट्वीट करके बताया की वे लगातार रेस्क्यू टीम के संपर्क में है।

चीन में भारतीय करेंसी छपने की खबर पर मचा सियासी घमासान, थरूर ने मांगा जवाब

The post वॉटरफॉल में फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन करके सुरक्षित निकाला appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OEtiBQ

No comments:

Post a Comment