Thursday, August 9, 2018

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज ने टीसीएस को पीछे छोड़ा

देश की दिग्गज कम्पनी रिलायंस इंडस्ट्रीज बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के लिहाज से टाटा कंसल्टेंसी सिर्विसेज (TCS) से आगे निकल गई है। आपको बता दे की बंबई शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार बंद होने के समय रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण तकरीबन 7,71,450.43 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।


advertisement:


यह TCS के बाजार पूंजीकरण 7,55,990.46 करोड़ रुपए की तुलना में लगभग 15,459.97 करोड़ रुपए अधिक है। BSE में कंपनी का शेयर 2.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 1,217.25 रुपए पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय कंपनी का शेयर तकरीबन 3.24 प्रतिशत तक चढ़ा था। वहीं TCS का शेयर लगभग 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ तकरीबन 1,974.60 रुपए पर बंद हुआ।

SBI : हमने मिनिमम बैलेंस चार्जेस में 75% की कटौती की है

The post बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज ने टीसीएस को पीछे छोड़ा appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MvVqXp

No comments:

Post a Comment