पटना के मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप केस में पति का नाम आने के बाद मंत्री मंजू वर्मा ने इस्तीफा दे दिया। मंजू वर्मा ने कहा , ”मेरे पति को निशाना बनाया जा रहा है।” जांच एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल मई तक ब्रजेश ठाकुर और मंजू वर्मा के पति के बीच 17 बार बात हुई। अब विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। आजरेडी का कहना है कि नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। कोर्ट में ब्रजेश ठाकुर ने मंजू वर्मा के पति से संपर्क करने की बात कही और दावा किया था कि वो जल्द ही कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ने वाला था। इसी वजह से उसे फंसाया जा रहा है। उस ने बिहार के कई अखबारों पर भी फर्जी तरीके से विज्ञापन लेने का आरोप लगाया।
नीतीश ने भी मौके की नज़ाकत को भांपते हुए आज अपने कोर टीम को बुलाया। इस कोर टीम में मंत्री बिजेंद्र यादव, मंत्री ललन सिंह, मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, विधायक अभय कुशवाहा भी मौजूद थे। इस दौरान ही मंजू वर्मा को इस्तीफे के साथ तलब किया गया। वे करीब 20 मिनट तक रुकीं और फिर वापस घर लौट गईं।
H’Birthday: सुपर एक्ट्रेस बन चुकी है यह अभिनेत्री, बचपन में दिखती थी ऐसी
The post बालिका गृह केस में मंजू वर्मा के बाद सीएम नीतीश के इस्तीफे की मांग appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Mf5qHq
No comments:
Post a Comment