Friday, August 10, 2018

कांग्रेस सांसद ने भगवान राम को लेकर दिया विवादित बयान

संसद के मॉनसून सत्र के आज आखिरी दिन में मोदी सरकार अपने सबसे महत्वपूर्ण तीन तलाक बिल को राज्यसभा में पेश नहीं कर सकी। वहीं अब इस बिल को लेकर विवाद छिड़ गई है। कांग्रेस सांसद हुसैन दलवई ने तीन तलाक बिल में भगवान राम का नाम घसीट दिया है। दलवई ने यह कहा कि शक के आधार पर राम ने भी सीता को छोड़ा था, हर धर्म में पुरुषों का पूर्ण्तः वर्चस्व है तो ऐसे में इस्लाम पर ही सवाल क्यों? उन्होंने कहा कि हम हर धर्म के लिए यह बदलाव चाहते हैं। विदित है कि मोदी कैबिनेट ने गुरुवार को ही इस बिल में संशोधन किए हैं। इससे पहले कांग्रेस ने इस बिल में कई तरह की कमियां बताई थीं, जिसके बाद बिल को पूर्ण्तः संशोधित किया गया है।


advertisement:


आपको बता दे की नए संशोधन के बाद अब एक बार में तीन तलाक गैरकानूनी बना रहेगा और इसके लिए पति को तीन वर्ष की जेल की सजा हो सकती है। हालांकि अब मजिस्ट्रेट इस मामले में जमानत दे सकेंगे। पीड़ित महिला अपने और अपने नाबालिग बच्चों के लिए गुजारे भत्ते की मांग को लेकर मजिस्ट्रेट के पास जा सकती है। पीड़ित महिला मजिस्ट्रेट से बच्चों को अपने संरक्षण में रखने की मांग भी कर सकती है। इस मुद्दे पर अंतिम फैसला मजिस्ट्रेट लेगा।

आज राज्यसभा में पेश होगा तीन तलाक पर बिल, मिल सकेगी जमानत

The post कांग्रेस सांसद ने भगवान राम को लेकर दिया विवादित बयान appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MmAbus

No comments:

Post a Comment