Friday, August 10, 2018

नेहरू पर दिए विवादित बयान के बाद दलाई लामा ने मांगी माफी

तिब्बत के आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा ने महात्मा गांधी और देश के पहले PM जवाहर लाल नेहरू पर दिए गए बयान को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने यह कहा कि मेरे बयान से विवाद हो गया है, अगर मैंने कुछ गलत कहा है तो मैं माफी मांगता हूं। धर्मगुरु द्वारा नेहरू और जिन्ना को लेकर दिए गए बयान पर बहुत हंगामा हुआ था। कई राजनीतिक दलों ने इस बयान पर आपत्ति जताई थी।


advertisement:


दरअसल बुधवार को गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के एक कार्यक्रम में दलाई लामा ने यह दावा किया कि महात्मा गांधी चाहते थे कि मोहम्मद अली जिन्ना PM बनें लेकिन पंडित नेहरु इसके लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने कहा कि तब PM बनने की चाहत में नेहरू ने आत्मकेंद्रित रवैया नहीं अपनाया होता तो देश का बंटवारा नहीं होता। उन्होंने कहा, था कि वह पंडित नेहरू को बहुत अच्छी तरह जानते थे। वो बेहद अनुभवी और बुद्धिमान व्यक्ति थे लेकिन कभी-कभी गलतियां हो जाती हैं।

धर्मगुरु के इस बयान पर कांग्रेस ने जमकर विरोध जताया। शाक्ति सिंह ने उनके इस बयान के पीछे मोदी सरकार का हाथ होने की आशंका जताई। उन्‍होंने कहा कि दलाई लामा को बहुत सम्‍मान की निगाह से देखता हूं और किसी धर्मगुरु के खिलाफ कोई भी बयानबाजी में विश्‍वास नहीं करता हूं लेकिन सच्‍चाई सामने जरूर आएगी और पता चलेगा कि कैसे बयानबाजी के पीछे कोई ना कोई मोदी की चाल जरूर निकलेगी।

केरल राज्य में बारिश-भूस्खलन से बड़ी तबाही, बचाव कार्य के लिए सेना जुटी

The post नेहरू पर दिए विवादित बयान के बाद दलाई लामा ने मांगी माफी appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OZA86f

No comments:

Post a Comment