मोदी सरकार के खिलाफ महागठबंधन का हिस्सा ना बनने का अरविंद केजरीवाल ने फैसला किया है। यह एलान आम आदमी पार्टी के संयोजक ने हरियाणा में किया कि उनकी पार्टी 2019 में बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन का हिस्सा नहीं है। केजरीवाल ने इसके पीछे के तर्क भी दिए हैं। दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा कि जो पार्टियां महागठबंधन में शामिल हो रही हैं, उनकी देश के विकास में कोई भूमिका नहीं रही है। AAP के नेता संजय सिंह ने कहा था कि राज्यसभा उपसभापति कैंडिटेड बीके हरिप्रसाद के लिए कांग्रेस ने उनसे नहीं मांगा गया है इसलिए उनकी पार्टी वोटिंग से बाहर रहेगी। अजय माकन ने आप पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर 2013 में कांग्रेस ने उनका समर्थन नहीं किया होता तो AAP आज इतिहास हो चुकी होती।
आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन पंजाब में अच्छा रहा है। लोकसभा चुनाव करीब हैं। AAP ने पिछले दिनों विपक्षी एकजुटता में अपनी जगह बनाने की तमाम कोशिश की पर कांग्रेस की तरफ से से रूखा व्यवहार ही मिला। कांग्रेस और बीजेपी ने दिल्ली में AAP सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और पंजाब में भी AAP को अपनी ही पार्टी में बगावत का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए पार्टी कमजोर होती नजर आ रही है। अब केजरीवाल इस नए स्टैंड से अपने कोर वोटर्स को अपने पुराने ऐंटी कांग्रेस और ऐंटी बीजेपी स्टैंड की याद दिला कर लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।
The post अरविंद केजरीवाल नहीं होंगे बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन का हिस्सा appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OYqQY3
No comments:
Post a Comment