पिछले 24 घंटे में हुई बारिश ने केरल में भारी तबाही मचा दी है। इलाकों में पानी भर गया है और कई जगह भूस्खलन हुआ है। बारिश से अब तक यहां 22 लोगों की मौत हो चुकी है। इडुक्की जिले में भूस्खलन से 11 लोगों की मौत हो गई है। केरल में 24 घंटे में 337% ज्यादा बारिश हुई है। यह औसत 13.9 मिमी बारिश से कहीं ज्यादा ( 66.2 मिमी) हुयी है।
यहाँ बचाव कार्य में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सेना के जवानों को तैनात किया गया है।कोझिकोड और वालायर के बीच रेलवे ट्रैक बह गया जिसके बाद यहां रेल सेवा बंद है। राज्य के 78 में से 22 डैम के गेट खोलने पड़े हैं।26 साल में पहली बार चेरुथोनी डैम के इडुक्की बांध का एक गेट खोला गया है।इन इलाकों में तो लोगों को लाइफ बोट से बचाया जा रहा है।केरल में टूरिस्ट को पहाड़ी इलाकों और डैम साइट्स पर जाने से मना किया गया है।
The post केरल राज्य में बारिश-भूस्खलन से बड़ी तबाही, बचाव कार्य के लिए सेना जुटी appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2nnZLki
No comments:
Post a Comment