Friday, August 17, 2018

बहन की सहेली के साथ किया ये घिनौना काम

देशभर में लगातार बढ़ रही बलात्कार की घटनाएं अब रूकने का नाम नहीं ले रही है और एक ऐसा ही गंभीर मामला हरियाणा के यमुनानगर जिले में सामने आया है। यहां एक किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई और उसके दोस्तों ने सामूहिक रुप से दुष्कर्म किया है। इस मामले में पीडि़ता के परिजनों ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर छोड़ दिया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पीडि़ता के परिजनों ने CM से शिकायत की है।


advertisement:


इसके बाद पुलिस हरकत में आई और पीडि़त परिवार से समझकर कर मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार पीडि़ता के परिजनों ने बताया कि 31 जुलाई को पड़ोस में रहने वाली लडक़ी ने फोन कर किसी काम के बहाने 14 वर्षीय पीडि़ता को अपने घर बुलाया। वहां पर युवती का भाई और उसके अन्य दोस्त पहले से ही मौजूद थे। पीडि़ता ने यह आरोप लगाया है कि युवती के भाई ने किशोरी को नशीली चाय पिला दी। इसके बाद युवती के भाई और उसके दोस्तों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

इतना ही नहीं आरोपियों ने उसे अपने घर में बंद कर लिया और रात भर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करते रहे। सुबह किसी तरह से पीडि़ता वहां से निकली और अपने घर पहुंची और पूरी घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। परिजन आरोपियों के घर पहुंचे और उसे पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। पीडि़ता के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और उसे छोड़ दिया। इस सदर्भ में पीडि़त परिवार की तरफ से CM को मामले के बारे में चिट्ठी लिखकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। मामले की सूचना CM को लगने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर प्रतिदिन युवती के साथ करता था ये काम, और फिर…

The post बहन की सहेली के साथ किया ये घिनौना काम appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2vSt2Z6

No comments:

Post a Comment