Thursday, August 16, 2018

आंखों से आता है पानी, काम आएंगे यह टिप्स

रोना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है, लेकिन अगर आपकी आंखों से अनायास ही पानी आता हो तो जरूरी है कि इस ओर पर्याप्त ध्यान दिया जाए। आंखों से पानी आना किसी भी लिहाज से उचित नहीं है। तो चलिए जानते हैं आंखों से पानी आने की समस्या को किस तरह करें दूर-


advertisement:


गाजर का जूस न सिर्फ आंखों की रोशनी बढ़ाता है, बल्कि नेत्रों से जुड़ी हर तरह की परेशानी को दूर करता है। आपकी आंखों से पानी न आए और वह हेल्दी बने, इसके लिए रोजाना एक गिलास गाजर का जूस पिएं।

वहीं खीरा भी आंखों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आंखों से पानी आने की समस्या को दूर करने के लिए ठंडे खीरे के स्लाइस को आंखों पर 5 मिनट तक रखें। इससे आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे।

अगर एलर्जी और आंखों के इंफेक्शन के कारण आंखों से पानी आ रहा है तो गुलाब जल का प्रयोग करना उचित रहेगा। इसके लिए गुलाब जल में थोड़ा सा पानी डालकर डायल्यूट कर लें। अब इस पेस्ट को कॉटन पैड की मदद से आंखों पर लगाएं।

शिशु के पेट की गैस का ऐसे करें प्राकृतिक उपचार

The post आंखों से आता है पानी, काम आएंगे यह टिप्स appeared first on Navyug Sandesh.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Bg77QN

No comments:

Post a Comment