Friday, August 31, 2018

जब तक सत्ता में हैं तब तक ही करिश्माई है नरेंद्र मोदी: यशवंत सिन्हा

BJP के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने गुरुवार को यह कहा कि भारत में सत्ता में काबिज लोगों की पूजा करने की प्रवृत्ति है और इसलिए नरेंद्र मोदी को ‘करिश्माई नेता’ के तौर पर देखा जाता है क्योंकि वह PM हैं। सिन्हा ने एक किताब के विमोचन समारोह के दौरान यह बयान दिया।


advertisement:


उन्होंने कहा, ‘हम लोगों में एक ‘राष्ट्रीय’ कमजोरी है कि हम सत्ता में काबिज लोगों की पूजा करना शुरू कर देते हैं। हमें इससे छुटकारा पाने की आवश्यकता है।’ मोदी के नेतृत्व और उनकी सरकार के चार वर्षों पर किए गए सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह सत्ता में हैं इसलिए वह करिश्माई प्रतीत होते हैं। सिन्हा ने कहा, ‘आज मोदी को करिश्माई नेता के तौर पर देखा जाता है क्योंकि वह PM हैं। जब वह सत्ता में नहीं होंगे तब वह करिश्माई भी नहीं होंगे। लोग इसे ऐसे ही देखते हैं।’

नरेंद्र मोदी के साथ काम किए अपने बीते दिनों को याद करते हुए BJP के पूर्व नेता ने कहा कि उन्होंने एक ‘विनम्र’ मोदी को देखा है। लेकिन अब वह तेजी से बढ़ रहे हैं। सिन्हा ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ करिश्माई नेता जेल में भी हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में BJP छोड़ दी थी। वहीं राफेल समझौते, नोटबंदी सहित कई मुद्दों पर वह मोदी सरकार की खुलकर आलोचना भी करते रहे हैं।

अब पानी के रास्ते भारत को परेशान करने की फिराक में चीन, जानिए पूरा मामला

The post जब तक सत्ता में हैं तब तक ही करिश्माई है नरेंद्र मोदी: यशवंत सिन्हा appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NzOLMj

No comments:

Post a Comment