एशिया में चीन अमेरिकी क्रूड और गैस का सबसे बड़ा खरीददार है। पर दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर छिड़ने के बाद से चीन ने अमेरिकी कच्चे तेल और गैस की खरीद बंद कर दी है। साथ ही चीन अमेरिकी क्रूड और एलएनजी पर भी टैरिफ लगाने की भी तैयारी है। इसके बाद ईरान क्रूड मार्केट का अहम निर्यात बना रहेगा। पर अमेरिका ने ईरान पर पहले ही कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं।इस तनाव के चलते भारत पर ईरान के ऊपर लगे प्रतिबंधों का असर भी कम ही होगा। सूत्रों के अनुसार इस महीने भारत ने अमेरिका से 3,19,000 बैरल प्रतिदिन क्रूड की बुकिंग कराई है। अमेरिका से भारत का आयात तेजी से बढ़ा है।
ऐसी स्थिति में भारत के पास अमेरिका से कच्चे तेल की खरीद के लिए सौदेबाजी करने का अवसर होगा वैसे भी चीन और साउथ कोरिया के बाद भारत अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा बायर है । इससे कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रूड आयातक देश है।
The post अमेरिका- चीन के बीच प्रतिस्पर्धा में भारत को मिल सकता है सस्ता तेल appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2B9tzLB
No comments:
Post a Comment