दिल्ली में छह साल की बच्ची दरिंदगी का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म स्कूल परिसर में हुआ । मां-बाप ने बच्ची को परेशां देखकर पूछताछ की जिसके बाद पूरा मामला सामने आया। यह घटना गोल मार्केट के पास एक गर्ल्स स्कूल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो की स्कूल का ही इलेक्ट्रिशियन है। 6 साल की बच्ची दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित एक गर्ल्स स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ती है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद आरोपी इलेक्ट्रिशियन आश्रय ने छात्रा को बहला फुसलाकर पंप हाउस में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया।
जिसके बाद घर आकर बच्ची की तबीयत खराब हो गई। मां-बाप ने देखा तो वह खून से लथपथ थी। घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के अंदरूनी अंगों से खून का रिसाव शुरू हो गया। पीड़ित बच्ची ने बताया कि स्कूल में आरोपी ने उसके साथ गंदा काम किया। बच्ची के बताया आरोपी ने लाल रंग की शर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से बात की और फिर बच्ची के बयानों पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज ने टीसीएस को पीछे छोड़ा
The post दिल्ली के नामी स्कूल में 6 साल की छात्रा से दरिंदगी appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2nrmcW7
No comments:
Post a Comment