समय के पहिए को कोई नहीं रोक सकता और जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, उसकी निशानियां चेहरे पर साफ तौर पर झलकती है। खासतौर से, बढ़ती उम्र में चेहरे पर झुर्रियां आना स्वाभाविक है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आप इन झुर्रियों को गायब करके एक जवां त्वचा प्राप्त करें तो इसके लिए महंगी क्रीम नहीं, बल्कि इन हेयर मास्क का सहारा लिया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
यह फेस मास्क बनाने के लिए आपको अंडे के पीले भाग, वैसलीन, आॅलिव आॅयल या नारियल तेल और शहद की आवश्यकता होगी। इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले गर्म पानी के बर्तन में वैसलीन को डालें और अच्छे से मैल्ट कर लें। जब यह मेल्ट हो जाए तो इसे ठंडा होने दें। इसके बाद अंडे के पीले भाग को ठंडी हो चुकी वैसलीन में मिक्स करें और क्रीमी मिक्सचर तैयार करें।
अब बारी आती है नारियल तेल व शहद मिलाने की। इन्हें अच्छे से मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। आपका मास्क लगाने के लिए तैयार है।
अब इस मास्क को लगाने कें लिए आप अपनी उंगुलियों या ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाएं। जब स्किन इस मिक्सचर से न्यूट्रिशियन अवशोषित कर लें तो इसके बाद हल्के हाथों से चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसके बाद इस मिक्सचर को कम से कम 40 मिनट बाद चेहरे से उतार दें। पानी के साथ चेहरे अच्छे से साफ करें।
The post झुर्रियों से छुटकारा दिलाता है यह मास्क appeared first on Navyug Sandesh.
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OqB9Dj
No comments:
Post a Comment