कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज PM नरेंद्र मोदी और BJP के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा और यह आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी ‘सोने की चिडिय़ा’ भारत को पिंजरे में कैद कर लूटना चाहती है। गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की ओर से आयोजित ‘सांझी विरासत बचाओ’ सम्मेलन में यह कहा कि BJP के लोग देश को सोने की चिडिय़ा मानते हैं लेकिन हम देश को गंगा मानते हैं। उन्होंने BJP के अध्यक्ष अमित शाह के एक बयान का हवाला देते हुए कहा,‘‘मीडिया वाले पूछते हैं कि विपक्ष के लोग BJP एवं RSS के खिलाफ खड़े हैं, लेकिन सबकी विचारधाराएं अलग हैं। सोचने पर पता चला कि देश के दो अलग नजरिये हैं। एक नजरिया BJP अध्यक्ष ने पेश किया है कि भारत सोने की चिडिय़ा है। दूसरा यह है कि हम देश को गंगा या नदी की तरह मानते हैं जो सबकी है और सबको साथ लेकर चलती है।’’
राहुल गांधी ने कहा,‘‘उनके लिए यह देश सोने की चिडिय़ा है। लेकिन जब हम देश को देखते हैं तो उसे नदी की तरह देखते हैं। यह देश हमारे लिए पवित्र गंगा की तरह है।‘‘ उन्होंने कहा, ‘‘अंग्रेज भी भारत को सोने की चिडिय़ा कहते थे। अमित शाह ने भी यही कहा है। वह इस चिडिय़ा को पिंजरे में कैद कर रहे हैं। सोने की चिड़िया का फायदा उनके 10-15 उद्योगपति मित्रों को मिलता है। BJP का लक्ष्य सोने की चिड़िया को पिंजरे में बंद करके लूटना है।‘‘
राहुल गांधी ने राफेल मामले को उठाते हुए कहा कि 526 करोड़ रुपए का विमान 1600 करोड़ रुपए में खरीदा है। जिस उद्योगपति को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया उसपर तकरीबन 45 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। उन्होंने कहा कि संसद में PM राफेल पर एक शब्द नहीं बोले। बहुत सारे मुद्दे पर बोले लेकिन चौकीदार राफेल पर कुछ नहीं बोले। उन्होंने कहा,‘‘हम सब मिलकर BJP को राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ तथा देश से परे करेंगे। हम BJP मुक्त नहीं चाहते हम सिर्फ उनकी विचारधारा को हराना चाहते हैं।‘‘
बाल तस्करी मामला : बच्चों को 45 लाख रुपये में अमेरिकी ग्राहकों को बेचा
The post ‘सोने की चिड़िया’ भारत को पिंजरे में कैद करना चाहते हैं PM मोदी: राहुल गाँधी appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2P7XpD3
No comments:
Post a Comment