Thursday, August 16, 2018

कारनाह सेक्टर में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कारनाह सेक्टर में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह महत्वपूर्ण जानकारी दी है। आपको बता दें कि बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए कारनाह सेक्टर के सैयद पोरा में भारतीय अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की।


advertisement:


भारतीय सेना ने भी इसका बहुत ही करारा जवाब दिया। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों को घुसपैठ में मदद करने के उद्देश्य से पाकिस्तानी सेना गोलीबारी कर रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) से किसी प्रकार की घुसपैठ को रोकने के लिए हाई अलर्ट पर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सीमा से इस समय दर्जनों प्रशिक्षित आतंकवादी इस तरफ घुसपैठ के लिए तैयार हैं। सेना ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा था कि सैनिकों ने कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन के जवाब में गोलीबारी की थी जिसमें दो पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई थी।

पीएम मोदी ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई

The post कारनाह सेक्टर में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2nGGdYB

No comments:

Post a Comment