Saturday, September 1, 2018

आज का राशिफल (01 सितम्बर 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

मेष :- दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। आपको सभी कार्यों में सफलता मिलने से आप मन में हर्ष और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में आपका दिन लाभदायक साबित होगा। मित्रों और सगे- सम्बंधियों के साथ मिलने से घरेलू वातावरण आनंद और उल्लास से भरा रहेगा।


advertisement:


वृष :- आज आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य भी नरम- गरम रहेगा। विशेष रूप से आँख में तकलीफ होगी। स्नेहीजनों और परिवारजनों के साथ मनमुटाव के अवसर खड़े होने से मन में ग्लानि अनुभव होगा। आपके द्वारा अपनाए गए कार्य अधूरे रहेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी।

मिथुन :- लाभदायक समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ मिलन- मुलाकात आपको आनंदित करेंगे। व्यापारी वर्ग की आय में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियाँ को जीवनसाथी मिलने का योग है। मित्रों की तरफ से लाभ मिलेंगे। आनंददायक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क :- शारीरिक- मानसिक ताजगी का अनुभव करेंगे। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। धन मान-सम्मान के आप हकदार बनेंगे। गृह-सुशोभन में आप रुचि लेंगे। वाहन सुख मिलेगा। लाभ और सांसारिक सुख में वृद्धि होगी।

सिंह :- आज का दिन मध्यम फलदायक होगा। आप धार्मिक और माँगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे। आपका व्यवहार न्याय प्रिय रहेगा। धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य साधारण नरम-गरम रहेगा।

कन्या :- गुस्से की मात्रा अधिक रहेगी। अतः बोलने पर संयम रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव का अवसर आएगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय या जोखिम से बचने के लिए विल, विरासत से सम्बंधित समस्याएँ पैदा होंगी। मन में उदासी रहेगी।

तुला :- आपका आज का दिन सफलता और आमोद- प्रमोद से भरा होगा, जिससे पूरे दिन मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन सम्बंधी कार्यों में सफलता और सिद्धि प्राप्त करेंगे। मौज-मस्ती के पीछे खर्च होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा।

वृश्चिक :-  परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएँगे। शारीरिक स्वस्थता तथा मानसिक प्रफुल्लितता का अनुभव होगा। नौकरी करनेवालो को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। धनलाभ होगा। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे।

धनु :- आज का दिन मिश्र फलदायी बताते हैं। चिंता से मन व्यग्र रहेगा। कार्य में सफलता न मिलने से उत्पन्न क्रोध की भावना पर काबू रखें। प्रणय के लिए उचित समय है। प्रिय व्यक्ति के साथ रोमांचक क्षणों का आनंद उठा सकेंगे। साहित्य और लेखन के क्षेत्र में रुचि रहेगी।

मकर :- आज आप तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल दूर होने से आपका उत्साह बढ़ेगा।  आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। लघु प्रयास होंगे। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात आपके चित्त को प्रसन्न करेंगे।

कुंभ :- क्रोध के कारण किसी के साथ तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है। शारीरिक कष्ट का अनुभव होगा। नकारात्मक विचार आपके मन पर हावी न हो जाए, इसका ध्यान रखें। खान-पान पर संयम रखें।

मीन :- आपका आज का दिन प्रतिकुलताओं से भरा रहेगा, जिससे मन में खिन्नता अनुभव होगा। शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। हानि होने की संभावना रहेगी।

The post आज का राशिफल (01 सितम्बर 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2wDKPTo

No comments:

Post a Comment