पुरे देश में लगातार बढ़ रही बलात्कार की घटनाएं अब रूकने का नाम नहीं ले रही है और एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला गंभीर मामला राजस्थान के अलवर जिले में सामने आया है। यहां चार लोगों ने मिलकर एक 15 साल की नाबालिग बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। इस मामले में पीडि़ता के परिजनों ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिले के एनईबी थाना इलाके में रहने वाली 15 साल की नाबालिक लडड़ी के साथ किरायेदार और उसके 3 अन्य साथियों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
सूत्रों के मुताबिक मंगलवार की शाम 4 लडक़ों द्वारा लडक़ी के मुह पर कपड़ा बांध कर किरायेदार ने अपने कमरे में साथियों सहित सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडि़ता के परिजनों ने इस मामले की रिपोर्ट अलवर के महिला थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने नाबालिक लडक़ी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला और पोस्को एक्ट तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पीडि़ता ने बताया है कि उनके मकान के दूसरे हिस्से को दीपू किलाड़ को किराये पर दे रखा है।
जिसमें उसके दोस्त आते जाते रहते हैं। मंगलवार शाम दीपू और उसके तीन अन्य दोस्त पीडि़ता को जबदस्ती उठाकर कमरे में ले गए और उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया और उसके बाद दीपू ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसका दूसरा दोस्त दुष्कर्म कर रहा था तभी उसका भाई वहां आ गया और उसने चिल्लाने की आवाज सुनी तो शोर मचाना शुरू कर दिया तो चारों आरोपी वहां से भाग गए । इसके बाद उसका भाई और अन्य परिवार के लोग वहां आ गए। इसके बाद उन्होंने इस मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई है।
वो चारों आरोपीयों में से केवल दीपू को जानते है उसके अन्य तीन दोस्तों का नाम नहीं जानती है। पुलिस ने यह बताया कि नाबालिक दलित लडक़ी से सामूहिक दुष्कर्म और पोस्को एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिंश दे रही है।
The post चार लोगों ने नाबालिग लडक़ी के साथ किया ये घिनौना काम appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2LMniFm
No comments:
Post a Comment