Friday, September 14, 2018

आज का राशिफल (14 सितम्बर 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

राशिफल (14 सितम्बर 2018)

मेष :- आजका दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी है। विदेश-स्थित सम्बंधीजनों के समाचार से आपका मन प्रफुल्लित होगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है। आप के मन में रही कार्य-योजना पूर्ण होगी। व्यवसायी वर्ग को व्यवसाय से लाभ होगा।


advertisement:


वृष :- निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आर्थिक लाभ होगा। आनंदपूर्ण समाचार मिलेंगे। बीमारी में राहत महसूस होगी। नौकरी पेशावाले वर्ग को नौकरी में लाभ होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन :- आज का दिन शुभफलदायी है। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन आप आनंद और उल्लास में बिताएंगें। दिन के सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। धन से सम्बंधित लाभ की संभावना रहेगी।

कर्क :- शारीरिक- मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। मनमुटाव और तकरार होने की संभावना है। दुःख अनुभव करेंगे। समय से भोजन नहीं मिलेगा। अनिद्रा के शिकार होंगे। धन खर्च का योग है।

सिंह :- घर पर कोई आयोजन करेंगे। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ यात्रा करने का योग है। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ का योग है। नए कार्यों को आरंभ कर सकेंगे।

कन्या :- परिवार में आज आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। विद्यार्थियों के विद्याध्ययन के लिए अनुकूल समय है।

तुला :-  रचनात्मक और कलात्मक शक्ति अधिक निखरेगी। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में दोस्तों तथा परिवारजनों के साथ भाग लेंगे। आर्थिक लाभ होगा। कार्य सफलता का योग है।

वृश्चिक :- आपका दिन मिश्र फलदायी होगा। आप का स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। फिर भी मानसिक शांति प्राप्त कर पाएँगे। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। प्रवास एवं पर्यटन की संभावना है।

धनु :- आपके लिए आज का दिन लाभदायी। गृहस्थजीवन का संपूर्ण आनंद आप प्राप्त कर पाएँगे। किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं। आय में वृद्धि तथा व्यापार में लाभ मिलने का दिन है।

मकर :- आज का दिन आपके लिए शुभ दिन है। व्यापार- धंधा के क्षेत्र में लाभ होगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। पदोन्नति के योग की संभावना बढ़ेगी। पिता से लाभ होगा। संतानों की पढ़ाई के सम्बंध में संतोष की भावना का अनुभव होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ :- शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। काम करने का उत्साह नहीं रहेगा। मौज-शौक और घूमने- फिरने के पीछे खर्च होगा। लंबी यात्रा होगी। विदेश से समाचार मिलेगा।

मीन :- बीमारी के पीछे खर्च करने पड़ेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। अचानक धन खर्च होगा। अन्य कामकाज में भी आपको थोड़ी प्रतिकूलता का अनुभव करना पड़ेगा।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NOd7pb

No comments:

Post a Comment