
यूं तो लोग अपनी स्किन को निखारने के लिए कई तरह के तेलों का प्रयोग करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी खुबानी के तेल का इस्तेमाल किया है। नहीं न, आप एक बार इस तेल का प्रयोग कीजिए, इससे आपकी स्किन निखर उठेगी। तो चलिए जानते हैं खुबानी के तेल के ब्यूटी बेनिफिट्स के बारे में-
खुबानी तेल स्किन को मॉश्चराइज करने में मददगार होता है। अगर आपकी स्किन रूखी है या फिर स्किन पर रैशेज, सोरायसिस और एक्जिमा जैसी समस्या है तो इस तेल का प्रयोग आपको अवश्य लाभ पहुंचाएगा।
प्रतिदिन खुबानी तेल से मालिश करने से स्किन पर गजब का निखार आता है। आप प्रतिदिन कुछ देर मसाज करने के बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। इससे आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा और स्किन सॉफ्ट भी होगी।
बढ़ती उम्र के साथ स्किन पर झुर्रियां आना एक आम बात है लेकिन अगर खुबानी के तेल का इस्तेमाल चेहरे पर किया जाए तो इससे स्किन में कसाव बना रहता है। इसमे मौजूद एंटीऑक्सीडेंट झुर्रियों की समस्या को दूर करते हैं।
वहीं चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे व एक्ने को दूर करने के लिए भी खुबानी के तेल का प्रयोग किया जा सकता है। यह ग्लैंड में सीबम के निर्माण को रोकता है, जिससे एक्ने दूर होते है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CWl2fC
No comments:
Post a Comment