
पार्टनर्स के बीच तनाव किसी भी वजह से हो सकता है। यही जिंदगी की रीत है। लेकिन जब तनाव बहुत ज्यादा बढ़ जाए, तो जिंदगी दूभर हो जाती है। ऐसे में जरूरी यह जानना है कि आखिर रिश्ते में बार-बार तनाव क्यों आ रहा है। यहां हम आपको कुछ ही लक्षणों के बारे में बता रहे, जिन्हें जानकर आप अपने रिश्ते को संभाल सकते हैं।
मिस मैच बिहेवियर
जब बिहेवियर एक-दूसरे का मिस मैच होने लगे तो रिश्ते में दरार पड़ सकती है। संभव है कि आपका पार्टनर और आप अलग-अलग परिवेश से आते हों। ऐसे में आप दोनों में बहुत सी चीजें नहीं मिल पाती हैं। खासतौर पर आप दोनों के विचार जीवनशैली बिल्कुल मेल नहीं खा पाते हैं। ऐसे मामलों में किसी एक इंसान का ज्यादा समझदार और नरमदिल होना जरूरी है क्योंकि आदतें और विचारों में बदलाव संभव है मगर ये थोड़ा समय लेता है।
एक्सपेक्टेशन
रिश्तों में जरूरत से ज्यादा उम्मीदें करने से भी ऐसी समस्या आती है। अपने पार्टनर की हर मजबूरी और विवशता को समझकर उस अनुसार व्यवहार करने से ही रिश्ता अच्छी तरह चल सकता है। कई बार आप पार्टनर से ज्यादा पैसे, ज्यादा समय, मंहगी चीजों आदि की मांग कर लेते हैं जिन्हें वो आसानी से नहीं पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधों को लेकर भी कई बार लोग पार्टनर को मजबूर करते हैं, जो गलत है। जरूरत से ज्यादा उम्मीद करने से रिश्ते बिगड़ते ही हैं।
वाॅयोलेंस
अगर नोक-झोंक धीरे-धीरे वाॅयोलेंस में बदल जाए तो समझें कि रिश्ते का खात्मा नजदीक है। बेहतर है अगर आपके साथ ऐसा हो, तो उसका पुरजोर विरोध कीजिए। अगर आपको महसूस होता है कि पार्टनर ज्यादा हिंसक और गुस्से वाले हो गए हैं तो रिश्ता तोड़ देना ही ज्यादा बेहतर है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CUFcH0
No comments:
Post a Comment