Friday, September 28, 2018

विश्व बैंक और एडीबी से 15,900 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी केरल सरकार

अभी हाल में केरल में आई भीषण बाढ़ से तबाह हुए राज्य के प्रमुख क्षेत्रों के पुननिर्माण के लिए केरल सरकार ने विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक (ADB) एवं अन्य वित्तपोषण एजेंसियों से तकरीबन 15,900 करोड़ रुपए का कर्ज लेने का बृहस्पतिवार को फैसला किया।


advertisement:


एक सरकारी विज्ञप्ति में यह कहा गया कि मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में महत्वपूर्ण फैसला किया गया। CM पिनराई विजयन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इस रकम का इस्तेमाल लोक निर्माण विभाग के तहत सड़कों की मरम्मत एवं पुननिर्माण, स्थानीय स्वयं सरकारी संस्थाओं, जल आपूर्ति, बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई प्रणाली, तटीय क्षेत्र संरक्षण, तटीय क्षेत्र के लोगों के पुनर्वास एवं अन्य के लिए किया जाएगा।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2R3aoGV

No comments:

Post a Comment