
जब कभी कुछ चटपटा खाने का मन करता है, तो अक्सर लोग टिक्की खाना पसंद करते हैं। यूं तो आपने भी कई बार टिक्की खाई होगी लेकिन अगर आप कुछ अलग तरह से टिक्की बनाकर खाना चाहते हैं तो एक बार मिंट अनियन टिक्की बनाकर देखिए। तो चलिए जानते हैं मिंट अनियन टिक्की बनाने की विधि-
मिंट अनियन टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालकर मैश करें। इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, बारीक कतरा पोदीना, अरारोट पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, चाट मसाला, गरम मसाला, उबली हरी मटर, नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आपकी टिक्की का मिश्रण तैयार है। अब थोड़ा सा मिश्रण हाथों पर लेकर उसे गोल-गोल घुमाएं। अब हाथों की मदद से टिक्की को दबाकर चपटा करें और टिक्की का आकार दें। गरम तवे पर तेल लगाकर सुनहरा सेकें।
आपकी मिंट अनियन टिक्की तैयार है। आप इसे दही, सोंठ व चटनी के साथ सर्व करें।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Ils4tB
No comments:
Post a Comment