
गुलाबी नगर जयपुर में (26 से 28 सितंबर) तीन दिवसीय जयपुर एक्जीबिशन एवं कन्वेंशन सेंटर, सीतापुरा में तीन दिवसीय स्मार्ट सिटी एक्सपो इंडिया-2018 का आयोजन किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी एक्सपो इंडिया-2018 का उद्घाटन देश के उपराष्ट्रपति वैंकेया नायूड करेंगे। इस मौके पर प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के गर्वनर हियु वान ली एसी, केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलात मंत्री हरीदप सिंह पुरी, राजस्थान के आवासन एवं शहरी विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी समेत अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
नगरीय विकास, स्वायत्त शासन एवं आवासन के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.के. गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कॉन्फ्रेंस के जरिये राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओं को शोकेस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से जयपुर का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम प्रसिद्ध होगा। साथ ही द्रव्यवती रिवर प्रोजेक्ट, मेट्रो परियोजना, अभय कमांड सेंटर, समेत अन्य विकास कार्यों से देशी-विदेशी प्रतिनिधि रूबरू होंगे।
जयपुर विकास आयुक्त वैभव गालरिया ने बताया कि इस आयोजन में 20 देशों से प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों को स्मार्ट सिटी जयपुर के विभिन्न स्थानों का अवलोकन भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी एक्सपो इंडिया के जरिए राजधानी जयपुर का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम और ऊॅचा होगा और विदेशी प्रतिनिधि स्मार्ट सिटी जयपुर के नए स्वरूप को देख सकेंगे।
स्मार्ट सिटी एक्सपो में मोबिलिटी एवं अर्बन प्लानिंग, क्लीन टेक एवं सरक्युलर इकोनोमी, सोशल डवलपमेंट, स्मार्ट डेस्टिनेशन्स, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी एवं डिजीटल गवर्नेंस और ईज ऑफ लिविंग, आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी।
इसमें एक प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी जिसमें 120 एक्जीबिटर्स, प्रतिष्ठित टेक्नोलॉजी कम्पनियां और उभरती हुई कम्पनियां अपने प्रोडक्टस एवं प्रोजेक्टस् प्रदर्शित करेंगी। दुनिया के प्रसिद्ध विशेषज्ञ इस आयोजन में शामिल होंगे। सीआईआई राजस्थान के चेयरमैन अनिल साबू भी इस अवसर पर उपस्थित थे
स्मार्ट सिटी एक्सपो इंडिया कॉन्फ्रेंस क्वांटेला, जयपुर विकास प्राधिकरण, फिरा बार्सिलोना इंटरनेशनल द्वारा आयोजित हो रही है। इस कॉन्फ्रेंस में इंडस्ट्रियल पार्टनर सीआईआई भी है। साथ ही संस्थागत सहयोगियों में केंद्र सरकार का आवासन एवं शहरी मामलात मंत्रालय, नीति आयोग, राजस्थान सरकार, इन्वेस्ट इंडिया और स्टार्टअप इंडिया शामिल है। वहीं सिस्को इस आयोजन का ग्लोबल पार्टनर है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2N0chkG
No comments:
Post a Comment