
शिमला; प्रदेश में भारी बारिश और बर्फ़बारी के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है| कई सारे मुख्य मार्ग बंद हो गए है और यातायात की सुविधाएँ पूरी तरह से ठप्प हो गई है और ऐसे में कई सारे लोगो के हताहत होने की खबरे राज्य से आ रही है| खबर है की शिमला में ट्रैकिंग करने गए आइआइटी रूडकी के 35 छात्र लापता हो गए है और उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है| इसके अलावा उनके साथ दो विदेशी नागरिक भी है|
लौटना था मनाली– लापता लोगों में शामिल एक स्टूडेंट अंकित भाटी के पिता राजवीर सिंह ने बताया कि वे सभी हम्पता पास के लिए ट्रैकिंग पर गए थे और उन्हें मनाली लौटना था| लेकिन उन लोगों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है| हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण रास्ते तक बंद हो गए हैं और इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है| जबकि लाहौल-स्पीति घूमने गए 8 लोगों का एक अन्य दल लापता है| लापता होने वालों में ब्रुनेई की एक महिला संजीदा तुबा, नीदरलैंड के एबी लिम के अलावा 6 भारतीय शामिल हैं| इनमें 6 भारतीय प्रियंका वोरा, पायल देसाई, दीपिका, दिव्या अग्रवाल, अभिनव चंदेल और अशोक हैं जो लाहौल-स्पीति में लापता घूमने आए थे|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2xEoF4K
No comments:
Post a Comment