
प्रमुख समाचार (27/09/2018)
मस्जिद में नमाज पढ़ना जरूरी नहीं: सुप्रीम कोर्ट
अयोध्या में विवादित रामजन्मभूमि और बाबरी मस्जिद से जुड़े 1994 के इस्माइल फारूकी मामले को लेकर एक राय से पीठ ने अपना महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। जस्टिस अशोक भूषण ने यह कहा कि प्रत्येक फैसला बहुत अलग हालात में होता है। पिछले फैसले (1994) के संदर्भ को समझना बहुत आवश्यक है। आपको बता दे की पिछले फैसले में मस्जिद में नमाज अदा करना इस्लाम का अंतरिम हिस्सा नहीं है, यह कहा गया था, लेकिन इसमें एक अगला वाक्य भी जुड़ा है।
एडल्टरी पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, पति पत्नी का मालिक नहीं है
देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट आजकल कई सारे अहम् मुद्दों में अपना फैसला सुना रही है| जहाँ बीते दिन आधार पर फैसला आया तो वही अब एडल्टरी कानून पर फैसला आया है| आईपीसी की धारा 497 पर अपना फैसला अगस्त में सुनाने के बाद इसे सुरक्षित रख लिया था जिसे आज पढ़ा गया| गुरुवार को चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस मामले पर फैसला सुनाया| फैसला पढ़ते वक्त चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा कि पति पत्नी का मालिक नहीं है| महिला की गरिमा सबसे ऊपर है और उसका अपमान नहीं किया जा सकता है| महिला के सम्मान के खिलाफ आचरण गलत है|
एमपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो दस दिन में माफ़ होगा किसानो का कर्ज: राहुल गाँधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी दो दिवसीय विन्ध्य दौरे पर है जहाँ वो चित्रकूट, सतना और रीवा समेत कई सारे छोटे छोटे गांवो में भी जायेगे| अपने दौरे के पहले दिन राहुल गाँधी ने चित्रकूट के कामतानाथ स्वामी का दर्शन किये और वहां एक आमसभा को संबोधित किया| राहुल ने सभा संबोधित करते हुए कहा की अगर एमपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो दस दिन के अंदर किसानो का कर्ज माफ़ कर दिया जाएगा|
राफेल पर बोले शरद पंवार, मोदी पर संदेह नहीं लेकिन कीमतों का खुलासा करने से सरकार को कोई खतरा नहीं
राफेल एक ऐसा मुद्दा बन चुका है जिसके बारे में क्या सच है और झूठ शायद ही किसी को पुख्ता तरीके से पता हो लेकिन ये बात साफ़ है की दोनों पक्षों से ही खूब बयानबाजी हो रही है| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी इस मुद्दे को छोड़ना नहीं चाहते है और मोदी सरकार इस मामले में खुलकर कुछ बोल नहीं रही है| तो अब यूपीए गठबंधन वाली पार्टी एनसीपी के मुख्य शरद पंवार ने राफेल के बारे में अपना बयान दिया है जिससे मोदी का पक्ष मजबूत होता दिखाई दे रहा है| उन्होंने कहा है की मोदी पर कोई संदेह नहीं किया जा सकता है लेकिन अगर वो कीमत बता दे तो इसमें सरकार को कोई संकट भी नहीं होगा|
बीजेपी विधायक संगीत सोम के आवास पर हुआ हैंड ग्रेनेड से हमला
भाजपा विधायक संगीत सोम के माल रोड स्थित आवास पर कार सवारों ने बुधवार रात हैंड ग्रेनेड से हमला कर दिया। उन्होंने गार्ड पर गोलियां भी चलाई और अंदर घुसने का प्रयास किया। हमले के समय विधायक अंदर ही मौजूद थे। ग्रेनेड फेंकने के बाद आरोपी फरार हो गए।भाजपा के सरधना विधायक संगीत सोम के काफिले का एक स्विफ्ट कार पीछा कर रही थी। करीब एक बजे जैसे ही विधायक अपने आवास के अंदर घुसे। कार सवार नकाबपोश कोठी के बाहर पहुंचे और सुरक्षाकर्मी पर फायरिंग कर दी। हमलावर ने अंदर घुसने का प्रयास किया। हमलावर ने हैंड ग्रेनेड का पिन खींचकर ग्रेनेड को अंदर फेंक दिया। हालांकि भाग्यवश ग्रेनेड नहीं फटा।
प्रधान मंत्री मोदी को मिला UN का चैंपियंस ऑफ द अर्थ सम्मान
संयुक्त राष्ट्र (UN) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे बड़े पर्यावरण सम्मान ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें पॉलिसी लीडरशिप कैटेगरी में दिया गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भी यह सम्मान दिया गया है।दोनों ही नेताओं को यह सम्मान इंटरनेशनल सोलर अलायंस और पर्यावरण के मोर्चे पर कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया गया है।
अगस्त महीने में अपने कर्मचारियों को पूरी सैलरी नहीं दे पाई जेट एयरेवज
लगातार वित्तीय समस्याओं से जूझ रही दिग्गज विमानन कंपनी जेट एयरेवज पायलटों और इंजीनियरों को वेतन भुगतान में लगातार बहुत देरी कर रही है। आपको बता दे की कंपनी के पायलटों, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरों और सीनियर लेवल के दूसरे कर्मचारियों को अगस्त महीने की पूरी सैलरी के लिए थोड़ा और अधिक इंतजार करना होगा। हालांकि, इस महीने के आरंभ में कंपनी ने यह घोषणा की थी कि वह अपने पायलटों, इंजीनियरों और वरिष्ठ प्रबंधकों के वेतन का भुगतान लगभग दो किस्तों में करेगी।
संयुक्त राष्ट्र में ट्रम्प ने कहा, चीन चाहता है कि मैं अगला चुनाव नहीं जीत पाऊं
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को चीन पर आगामी मध्यावधि चुनाव में अपनी रिपब्लिकन पार्टी के खिलाफ काम करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि व्यापार पर उनके कड़े रुख के कारण चीन यह चाहता है कि वह चुनाव में हार जाएं।
सड़क में मां सोनी राजदान को खिड़की गिरते देख डर गई थी आलिया
आलिया भट्ट जल्दी ही अपने पापा महेश भट्ट की फिल्म में नजर आएंगी। आलिया ने कहा, ‘ये बहुत शानदार है। अपने पापा के निर्देशन में काम करना किसी सपने के पूरे होने जैसा है। ये अनुभव यकीनन बहुत खास होने वाला है।’आलिया ने कहा, ”मैं बहुत छोटी थी जब मैंने फिल्म ‘सड़क’ देखी थी। जब मैंने फिल्म में अपनी मां को खिड़की से बाहर गिरते हुए देखा था। मैंने वो सीन पॉस करके पापा से पूछा था कि वो ऐसा कैसे कर सकते हैं। वो मेरी मां को खिड़की से बाहर कैसे फेंक सकते हैं। मैं काफी डर गई थी।”
एशिया कप से बाहर होने से पर निराश सरफराज बोले – मेरा खेल था बेहद खराब
पाकिस्तान के क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद बांग्लादेश से मिली करारी हार से बेहद निराश नजर आए। उन्होंने टीम पर तो सवाल उठाया ही साथ ही खुद को भी कोसा। उन्होंने कहा हम बहुत बुरा महसूस कर रहे हैं। हमने बेहद खराब प्रदर्शन किया। मेरा प्रदर्शन भी खराब रहा। मैं इससे बेहतर कर सकता था।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OlNU5K
No comments:
Post a Comment