
हरिद्वार: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को हरिद्वार पहुचे जहाँ उन्होंने पतंजलि योगपीठ में बने आचार्यकुलम के नए भवन का उद्घाटन किया| इस दौरान शाह ने कहा की हमारी संस्कृति ही हमार आधार है और हमे ये भूलना नहीं चहिये| अंग्रेजो की शिक्षा ने हमे केवल क्लर्क बनाया है लेकिन हमारी संस्कृति हमे एक अलग ही दिशा देती है| आप भले ही पश्चिम की सभ्यता को माने लेकिन अपनी सभ्यता को छोटा ना समझे|
स्वदेशी को स्वीकार्य बनाने में बाबा का अहम् योगदान– शाह ने कहा कि सैकडों साल की गुलामी की वजह से भारतवासियों को लगने लगा है कि जो पश्चिम की सभ्यता हमारी अपनी परंपराओं से बेहतर है| उन्होंने कहा कि पश्चिम की अच्छाई को स्वीकार करने में हमें कोई परहेज नहीं है लेकिन अपनी श्रेष्ठ चीजों को छोटा मान लेना ठीक नहीं है| इसलिए अब वो समय आ गया है कि हम इससे बाहर निकले। उन्होंने कहा कि योग और स्वदेशी को एक करके इसे स्वीकार्य बनाने में बाबा रामदेव का अहम योगदान है| अमित शाह ने इस कार्यक्रम के दौरान जमकर बाबा रामदेव की तारीफ की| शाह ने कहा की बाबा की वजह से आज देश की संस्कृति में इजाफा हुआ है| उन्होंने आचार्यकुलम जैसे संसथान बनाकर हमारी संस्कृति को एक नई दिशा दी है|
शाह के अलावा इस कार्यक्रम में बाबा रामदेव, आरएसएस के भैया जी जोशी, उत्तरखंड के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत मौजूद रहे|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MZRxtf
No comments:
Post a Comment