
दिल्ली में तीन मंजिला इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। यह आंकड़ा ओर बढ़ सकता है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग को एमसीडी पहले ही रेड मार्क कर चुकी थी, बावजूद लोग किराए पर रह रहे थे। अगर एजेंसियां और मकान मालिक सचेत होते तो हादसा टाला जा सकता था। मृतकों में चार बच्चे व दो महिलाएं व एक पुरुष शामिल हैं। बचाव टीम अब तक दस लोगों को मलबे से बाहर निकाल चुकी है।
मामला अशोक विहार फेज 3 सावन पार्क के पास हुआ है। बिल्डिंग काफी पुरानी होने की वजह से बहुत ही जर्जर हालत में थी। बावजूद इस बिल्डिंग में कुछ परिवार रह रहे थे। पांच घायलों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। जबकि मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है।
घटनास्थल पर पुलिस, अग्निशमन विभाग और आपदा प्रबंधन टीमें आम लोगों के सहयोग से युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इमारत गिरने के बाद दिल्ली सरकार भी हरकत में आई है और हादसे को लेकर सीएम केजरीवाल ने मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दे दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने मकान मालिक धर्मेंद्र के खिलाफ आईपीसी 304 के तहत केस दर्ज कर लिया है, हालांकि आरोपी फरार है। धर्मेंद्र के अलावा उसका पार्टनर सचिन और धर्मेंद्र के पिता पर भी केस दर्ज किया गया है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2DwaSms
No comments:
Post a Comment