
आमतौर पर आपने लोगों को कार, बाइक और स्कूटी की चोरी करते देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी चोर को एंबुलेंस चुराकर ले जाते देखा है, शायद नहीं. मगर इन दिनो सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला ने एंबुलेंस चुरा ली. पुलिस ने पीछा करके उसे गिरफ्तार कर लिया.
महिला ने चुरा ली एंबुलेंस

दरअसल ये मामला अमेरिका के ओरेगन का है. जहां पर एक 37 साल की वुड नाम की महिला ने एंबुलेंस को चुरा लिया. दरअसल एंबुलेंस किसी मरीज को लेने पहुंची थी. मेडिकल घर में मरीज को हॉस्पिटल ले जाने तक सीपीआर दे रही थी और इसी बीच यह घटना घटी. जैसे ही पुलिस को खबर मिली उन्होंने महिला का पीछा किया और उसे पकड़ लिया.
महिला पर लगे 13 चार्ज
जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कि तो महिला ने कहा कि एंबुलेंस का दरवाजा खुला था वह एक अच्छी ड्राइवर है उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है. वहीं पुलिस ने जानकारी दी कि महिला ने एंबुलेंस को रोका नहीं बल्कि पुलिस ने एंबुलेंस को पंचर कर दिया था. वहीं पुलिस ने बताया कि महिला पर पहले भी कानून तोड़ने पर कई मामले दर्ज है. अब उस पर एंबुलेंस चोरी करने के मामले में 13 चार्ज लगाए गए हैं.
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2xNJGcC
No comments:
Post a Comment