Thursday, September 27, 2018

बिना डाइटिंग के भी किया जा सकता है वजन कम, जानिए कैसे

आज के समय में जब अधिकतर लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो वह अपने वजन को नियंत्रित करने के लिए तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं। यहां तक कि लम्बे समय तक डाइटिंग भी करते हैं। ऐसा करने से भले ही आपका वजन कम हो जाए लेकिन सारा दिन भूखा रहने के कारण शरीर में पोषक तत्व की कमी हो जाती है। इतना ही नहीं, इसका विपरीत प्रभाव आपके स्वभाव पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कि बिना डाइटिंग किए वजन कम कैसे किया जा सकता है-


advertisement:


लोग मानते हैं कि घी का सेवन वजन बढ़ाता है, जबकि सच्चाई इससे बिल्कुल उलट है। रोजाना के खानपान में घी जरूर शामिल करना चाहिए। घी कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। अगर आप घर पर रिफाइंड का इस्तेमाल करते हैं तो बेहतर है कि कच्ची घानी का तेल इस्तेमाल करें।

वहीं भोजन में हेल्दी फूड को जगह दें। जहां तक संभव हो, पिज्जा, पाश्ता, ब्रेड व केक आदि नहीं खाना चाहिए। इसके अतिरिक्त डिब्बाबंद खाने से भी परहेज करें।

नाश्ते में ओट्स या कोई पैकेज्ड फूड नही खाना चाहिए। दिन की शुरूआत नेचुरल फूड से करनी चाहिए। बेहतर होगा कि आप नाश्ते में पोहा, उपमा, इडली या डोसा आदि खाएं।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OPTZUY

No comments:

Post a Comment