Friday, September 28, 2018

अंडे की ऐसी डिश पहले कभी नहीं खाई होगी आपने

प्रोटीन का पावरहाउस माना जाने वाला अंडा सेहत के लिए कई मायनों में लाभदायक होता है। लेकिन आमतौर पर लोग इसे कुछ खास तरीकों से ही बनाकर खाते हैं। लेकिन अगर आप अंडे को एक नए तरीके से खाना चाहते हैं तो इसके लिए आप इस डिश को बना सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं इसे बनाना-


advertisement:


अंडे की इस डिश को बनाने के लिए आपको तीन अंडों के अतिरिक्त 200 ग्राम चीनी, नींबू का छिलका, मक्खन व नींबू के रस की आवश्यकता होगी। सबसे पहले आप एक बाउल में अंडे को फेंट लें। इसमें चीनी, नींबू का कतरा छिलका व मक्खन मिलाएं। अब एक गहरे तले के बर्तन में पानी गर्म कर लें व बर्तन उस पर रख दें। इसमें नींबू का रस मिलाएं व 15-20 मिनट तक रखा रहने दें। तैयार नींबू कर्ड को आधे घंटे तक जार में डालकर फ्रीज में रखें।

आपका इंग्लिश लेमन कर्ड तैयार है। बस इसे छोटे बाउल में निकालें और आनंद उठाएं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OWnTXI

No comments:

Post a Comment