Thursday, September 27, 2018

क्या आपने कभी देखा है दो मुंहा सांप? सोशल मीडिया पर मची खलबली

आमतौर पर आपने इंसानों के जुड़वा बच्चे और दो मुंह वाले बच्चों के बारे में कई बार सुना होगा. लेकिन क्या आपने कभी दो मुंह वाले सांप को देखा है शायद नहीं. आमतौर पर फिल्मों में आपने दो मुहं वाले सांप देखे होंगे. लेकिन हालहि में एक वन्यजीव विशेषज्ञ ने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसे देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है.

देखिये दो मुंह वाला सांप


advertisement:


यह दो मुंहासांप वर्जीनिया के रिचमंड में बीते गुरुवार को पाया गया था. जिसका परीक्षण जे.डी. लियोफर कर रहे हैं. जे.डी. लियोफर कहते हैं यह वाकयी असाधारण व दुर्लभ खोज है. आपकी जानकारी के लिए बता दें लियोफर पिछले तीन दशकों से सांपों पर अध्ययन कर रहे हैं. उन्होने कहा कि एक रिंगलिंग ब्रदर्स और बर्नम और बेली सर्कस की तरह है. यह दो मुंहा सांप 6 से 8 इंच का है और दो या तीन सप्ताह का हो सकता है. आपको बता दें कि दो मुंह वाले सांप ज्यादा दिन तक जीवित नहीं रहते हैं. क्योंकि इन दो मुंह वाले सांपों को अलग करना नामुमकिन है.

जे डी लियोफर ने बताया कि उन्हें एक सप्ताह पहले वुडब्रिज से यह खबर मिली थी कि एक महिला अपने घर से बाहर आ रही थी उसने अपने फूलदान में दो मुंह वाले सांप को देखा और वीडियो बना लिया.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2N2vty1

No comments:

Post a Comment