Friday, September 28, 2018

उभरते बिजनेसमैन को सम्मानित करेंगे सैप इंडिया और फोर्टी

सैप इंडिया ने फोर्टी उदयपुर डिवीजऩ के सहयोग से ‘Dare to Dream’ Awards द्वारा उदयपुर में उभरते बिजऩेसों के लिए ‘ग्रोथ मैटर्स अभियान’ के अगले चरण की घोषणा की। इस एक्सक्लुसिव प्लेटफॉर्म का उद्देश्य उदयपुर के संस्थानों व नायकों को पहचानकर सम्मानित करना है, जिन्होंने अपने उद्योगों में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की ह


advertisement:


प्रदीप शर्मा, हेड, कमर्शियल सेल्स बिजऩेस, सैप इंडिया ने कहा, ‘‘तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था में एसएमई के लिए डिजिटल होना आवश्यक हो गया है। अभियान के रूप में ग्रोथ मैटर्स लोगों, वस्तुओं और बिजऩेसों को समझदारी से कनेक्ट कर कंपनियों को अपना बिजऩेस अगले चरण में ले जाने में समर्थ बनाने के लिए हमारा एक प्रयास है। उदयपुर के संस्थानों का पसंदीदा पार्टनर सैप बना रहेगा, जो अपने बिजऩेसों को विकसित करने और परिवर्तित करने के लिए कटिबद्ध हैं।

प्रवीण सूथर, प्रेसिडेंट, फोर्टी उदयपुर डिवीजऩ ने कहा, ‘‘डेयर टू ड्रीम बिग अवार्ड उदयपुर के बिजऩेसों को खुद के द्वारा किए जाने वाले अद्भुत कार्यों के प्रदर्शन में मदद करेंगे, तथा दूसरों को उनके अनुभवों से सीखने और सर्वश्रेष्ठ अभ्यास अपनाने का अवसर मिलेगा। हमारा उद्देश्य छोटे एवं मध्यम उद्योगों के लिए सामाजिक व आर्थिक रूप से अपना योगदान देना है तथा सैप के साथ हमारी पार्टनरशिप उदयपुर के उद्योगों के लिए उत्प्रेरक का काम करेगी एवं डिजिटल युग में उनकी वृद्धि, संपन्नता और प्रतिस्पर्धी गुणवत्ता बढ़ाएगी।

ग्रोथ मैटर्स नेटवर्क स्मॉल एवं मिड मार्केट बिजऩेस टॉपिक्स का बहुआयामी समुदाय है और इसका उद्देश्य बिजऩेसों को औद्योगिक नेतृत्वकर्ताओं के साथ नेटवर्क एवं वैचारिक प्रक्रिया में संलग्न करना है ताकि उन्हें सफलता की कहानियां साझा करते हुए डिजिटल युग में बड़ा सोचने के लिए प्रेरित किया जा सके।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OVcNCh

No comments:

Post a Comment