
अमिताभ बच्चन और आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया। फिल्म में आमिर खान ग्रे शेड में नजर आएंगे। वहीं हीरो के रोल में अमिताभ बच्चचन हैं। इस इवेंट में अमिताभ, आमिर, कटरीना और फातिमा पहुंचे थे । मीडिया ने इसी दौरान अमिताभ से तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के विवाद पर रिएक्शन मांगा तो अमिताभ बच्चन ने इससे पल्ला झाड़ लिया, जबकि आमिर खान ने कहा कि ऐसा होना दुखद है ।अमिताभ बच्चन ने ने कहा, ‘ना मेरा नाम तनुश्री है और ना ही नाना पाटेकर । आमिर खान ने लकः , ‘किसी भी बात की सच्चाई जाने बिना टिप्पणी करना सही नहीं होगा… पर जब भी ऐसा कुछ होता है, दुःखद होता है…’
हाल ही में तनुश्री ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनका यौन शोषण किया था । निर्देशक और निर्माता ने भी कहा कि जैसा नाना चाहते हैं वही होगा।’ बात करीब 10 साल पुरानी है । तनुश्री ने कहा, ‘उन्होंने मुझे गाने की रिहर्सल के दो घंटे पहले ही सेट पर बुला लिया गया था और बताया गया की अब ये गाना एक ‘सेक्सी डांस’ होगा और इसमें नाना के साथ परफॉर्म करना होगा। उन्होंने हमारी कार पर हमला भी करवाया ।’
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OTMZGp
No comments:
Post a Comment