Thursday, September 27, 2018

अगस्त महीने में अपने कर्मचारियों को पूरी सैलरी नहीं दे पाई जेट एयरेवज

लगातार वित्तीय समस्याओं से जूझ रही दिग्गज विमानन कंपनी जेट एयरेवज पायलटों और इंजीनियरों को वेतन भुगतान में लगातार बहुत देरी कर रही है। आपको बता दे की कंपनी के पायलटों, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरों और सीनियर लेवल के दूसरे कर्मचारियों को अगस्त महीने की पूरी सैलरी के लिए थोड़ा और अधिक इंतजार करना होगा। हालांकि, इस महीने के आरंभ में कंपनी ने यह घोषणा की थी कि वह अपने पायलटों, इंजीनियरों और वरिष्ठ प्रबंधकों के वेतन का भुगतान लगभग दो किस्तों में करेगी।


advertisement:


आपको बता दे की अगस्त महीने की आधी सैलरी 11 सितंबर को जबकि शेष आधी सैलरी 26 सितंबर को दी जाएगी। बुधवार को जेट ने यह कहा कि शेष बची सैलरी का आधा हिस्सा ही दिया जा रहा है। शेष तकरीबन 25 फीसदी सैलरी अगले दो हफ्तों में दे दी जाएगी। कंपनी के चीफ पीपल ऑफिसर राहुल तनेजा ने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में यह कहा है, “हमने पहली किस्त का भुगतान कर दिया है। अब हम दूसरी किस्त की तकरीबन 50 फीसदी रकम का भुगतान आज (बुधवार) कर रहे हैं और शेष को अगली तिथि तक टाल रहे हैं। आपको बता दे की कंपनी अपनी देनदारियों को पूरा करने के लिए पूर्ण्तः प्रतिबद्ध है और वह शेष रकम 9 अक्टूबर तक जारी करने की पुरजोर कोशिश करेगी।” आपको बता दें कि जेट के पास कैश की कमी है। कंपनी फंड जुटाने की पुरजोर कोशिश में है। कंपनी पर DGCA और इनकम टैक्स जैसे रेग्युलेटरी एजेंसियों की नजर भी है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2N7BA4e

No comments:

Post a Comment