
भोपाल: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी दो दिवसीय विन्ध्य दौरे पर है जहाँ वो चित्रकूट, सतना और रीवा समेत कई सारे छोटे छोटे गांवो में भी जायेगे| अपने दौरे के पहले दिन राहुल गाँधी ने चित्रकूट के कामतानाथ स्वामी का दर्शन किये और वहां एक आमसभा को संबोधित किया| राहुल ने सभा संबोधित करते हुए कहा की अगर एमपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो दस दिन के अंदर किसानो का कर्ज माफ़ कर दिया जाएगा|
मेरे से आँख नहीं मिला पाए मोदी– राहुल ने हमेशा की तरह यहाँ भी मोदी को राफेल के मुद्दे में घेरा| उन्होंने कहा की जब मैंने मोदी से पूछा की आपने आखिर HAL से कॉन्ट्रैक्ट लेकर अनिल अम्बानी को क्यों दिया? आपने हिंदुस्तान के साथ धोखा क्यों किया तो उन्होंने इस बात का कोई जवाब नहीं दिया और मुझसे नजर नहीं मिला पाए| मोदी ने देश के साथ धोखा किया क्योकि उन्हें अपने दोस्त अनिल अम्बानी को फायदा पहुचाना था| आखिर मैं उनसे कई बार पूछ चुका हूँ लेकिन वो राफेल का सही दाम क्यों नहीं बता रहे है|
शिवराज को घेरा– राहुल ने कहा कि चौहान के शासनकाल में प्रदेश की हालत बदतर हो गई है| प्रदेश , किसानों की आत्महत्या में, भ्रष्टाचार में, अपराध में, कुपोषण में देश में नंबर वन है| राहुल गांधी ने कहा कि जब हमारी सरकार मध्य प्रदेश में आएगी तो हम किसानों का कर्जा माफ कर देंगे| सरकार आने के दस दिन बाद कर्नाटक की सरकार कर्जा माफ करके दिखा दी| भले चीफ मिनिस्टर हमारा नहीं, मगर उन्होंने दस दिनों के अंदर किसानों का कर्जा माफ कर दिया| मध्य प्रदेश में यही होने वाला है| राहुल ने आरोप लगाया कि, गुजरात में बन रही सरदार पटेल की मूर्ति भी मोदी सरकार ने चीन से बनावाई है| मोदी सरकार ने भारतीय युवाओं को रोजगार देने की बजाय चीन के हजारों लोगों को इस मू्र्ति के निर्माण में रोजगार दिया|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2DAekwi
No comments:
Post a Comment