Tuesday, September 11, 2018

चाकू की नोक पर महिला के साथ किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश राज्य में लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म और अपराध की घटनाएं अब रूकने का नाम नहीं ले रही है और एक ऐसा ही गंभीर मामला मुजफ्फरनगर जिले के कुलहेड़ी गांव में सामने आया है। यहां एक युवक ने महिला को चाकू दिखाकर सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। इस संदर्भ में महिला के पति ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आपको बता दे की कुलहेड़ी गांव में 30 वर्षीय महिला से एक गार्डन में चाकू का डर दिखाकर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया। महिला का पति इस गार्डन की देखरेख का काम करता है।


advertisement:


पुलिस ने यह बताया कि महिला के पति द्वारा दर्ज कराई शिकायत के अनुसार खलील अहमद ने शुक्रवार को गार्डन में चाकू का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि महिला का पति गार्डन की देखरेख का काम करता है और वह वहां अपनी पत्नी के साथ रहता है।

जब यह घटना हुई तब वह वहां मौजूद नहीं था। पुलिस ने अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वह अभी भी फरार है। महिला को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QmjdLU

No comments:

Post a Comment