
अभिनेत्री कियारा आडवाणी का कहना है कि वह अभिनेता शाहिद कपूर के साथ ‘अर्जुन रेड्डी’ के हिंदी रिमेक में काम करने को लेकर काफी एक्साइटड हैं। कियारा ने ट्वीट कर कहा, “आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं की जरूरत है, क्योंकि हम पिछले साल आई सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक ‘अर्जुन रेड्डी’ को फिर से बनाने का सफर शुरू करने जा रहे हैं। शाहिद कपूर, संदीप, अश्विन वर्दे, मुराद खेतानी, भूषण कुमार की एक शानदार टीम के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।”
टी सीरीज के निर्माता भूषण कुमार ने ट्वीट कर कहा, “‘अर्जुन रेड्डी’ के रिमेक के लिए शाहिद कपूर के साथ मुख्य भूमिका में कियारा को लाकर खुश हूं। इस फिल्म को आगे ले जाने की ओर अग्रसर हूं।” मूल ‘अर्जुन रेड्डी’ का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ने किया था जो बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। संदीप ही हिंदी फिल्म का निर्देशन करेंगे।
बता दे, करण जोहर ने अपनी आगामी फिल्म, कलंक, जिसमे वरुण धवन, अलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और बहुत सारे कलाकार काम कर रहे हैं, में कियारा को एक स्पेशल आइटम सोंग के साइन किया हैं. करण जोहर और कियारा अडवाणी इससे पहले “लस्ट स्टोरीज” में काम कर चुके हैं.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2xFcCnX
No comments:
Post a Comment