Wednesday, September 26, 2018

सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने वित्त सचिव हसमुख पर लगाये गंभीर आरोप, कहा आरोपियों को बचा रहे है

नई दिल्ली: आये दिन कांग्रेस के खिलाफ बोलने वाले सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अब अपनी सरकार के वित्त सचिव हसमुख औधिया के खिलाफ मोर्चा खोलते नजर आ रहे है| बुधवार को एक न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा की “वित्त सचिव उन लोगो को बचा रहे है जो भ्रष्टाचार में लिप्त है| इसके अलावा वह खुद कई सारी भ्रष्ट गतिविधियों में संलिप्त है|


advertisement:


 

जेटली से कार्यवाही की माग– उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली से मांग की है वो हसमुख पर कार्यवाही करे| इसे लेकर उन्होंने एक पत्र भी भारत सरकार को लिखा है| जिसमें उन्होंने आरोप लगाए हैं कि, आधिया कई भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल हैं| उन्होंने कहा कि, वह भ्रष्टाचार में संलिप्त पी चिदंबरम और सोनिया गांधी जैसे लोगों को बचा रहे हैं| उन्होंने उन अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं जिन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी|

 

लगाये ये आरोप– स्वामी ने आरोप लगाया कि, आधिया ने उन लोगों के ट्रांसफर कर दिया जो नेशनल हेरॉल्ड जैसे केसों में अच्छा काम रहे थे| वित्त सचिव ने नए आईएफएस अधिकारियों को भी ट्रांसफर कर दिया है जो विभाग में रहकर अच्छा काम कर रहे थे| इसके चलते हम भ्रष्टाचार के खिलाफ ठीक से नहीं लड़ पा रहे हैं| इसलिए हमने वित्त मंत्री से उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की इजाजत मांगी है| इसके अलावा उन्होंने कहा कि, इस मामले में मैं सुप्रीम कोर्ट में एक पीआईएल भी दाखिल करुंगा|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2xRRo5B

No comments:

Post a Comment