Friday, September 28, 2018

पंवार के मोदी पर दिए गए बयान से नाराज एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने दिया इस्तीफ़ा

नई दिल्ली: एनसीपी प्रमुख शरद पंवार ने बीते दिनों एक मराठी चैनल को इंटरव्यू दिया जिसमे उन्होंने राफेल डील पर मोदी का बचाव किया| उनके इस बचाव से पार्टी टूटती नजर आ रही है और लोकसभा सांसद और एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने इस्तीफ़ा दे दिया है| उन्होंने पार्टी से लोकसभा दोनों जगहों से इस्तीफ़ा दिया है| ऐसे में कही ना कही एनसीपी पार्टी की समस्या बढती दिखाई दे रही है| आपको बता दे की एनसीपी के मुखिया शरद पंवार राहुल गाँधी के करीबी है और ऐसे में मोदी की तारीफ करना कही ना कही पार्टी को पसंद नहीं आया|


advertisement:


 

क्या बोले थे पंवार– शरद पंवार ने इंटरव्यू में कहा था की “राफेल डील को लेकर मोदी की मंशा पर शक नहीं किया जा सकता है| लेकिन अगर सरकार कीमार सबके सामने बता देती है तो इससे उसे कोई नुकसान नहीं है और ना ही देश की सुरक्षा पर कोई खतरा है| पंवार के इसी बयान से नाराज होकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने इस्तीफा दे दिया जो की पार्टी के लिए एक बड़ा झटका कहा जा सकता है|

 

आपको बता दे की राफेल मुद्दे पर यूपीए लगातार मोदी सरकार को घेर रही है और ऐसे में पार्टी के सहयोगी दल के प्रमुख का बयान मोदी के पक्ष में आना पार्टी और गठबंधन दोनों के लिए अच्छे संकेत नहीं है|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Qk1CU3

No comments:

Post a Comment