
आयूष शर्मा को बॉलिवुड में लॉन्च करने के लिए सलमान खान कमर कस कर तैयार हैं। आयूष रोमांटिक फिल्म ‘लवयात्री’ से बॉलिवुड में एंट्री लेने जा रहे हैं। वह इस फिल्म के प्रमोशन में भी हिस्सा ले रहे हैं। सलमान खान ने कहा है कि वह इसकी पब्लिसिटी से दूर रहना चाहते हैं।सलमान ने कहा, ‘ मैं फिल्म की पब्लिसिटी से जितना हो सके दूर रहना चाहता हूं। मुझे डर है कि कहीं मेरी बहन अर्पिता को यह न लगे कि मैं आयूष को सपॉर्ट नहीं कर रहा।’
यह फिल्म अपने नाम के कारण विवादों में भी घिरी है। पहले इस फिल्म का नाम ‘लवरात्रि’ था जिस पर कुछ हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई थी। इसका नाम अब ‘लवयात्री’ कर दिया गया है । फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2xQrTl7
No comments:
Post a Comment