Saturday, September 1, 2018

जब पूछा गया ‘बिग बी’ से घर में किस भाषा में करते हैं बात, तो मिला कुछ ऐसा जवाब

3 सितंबर से सोनीटीवी पर कौन बनेगा करोड़पति रात 9 बजे से प्रसारित होगा. इस शो का इंतजार सभी को रहता है क्योंकि इस शो को होस्ट सदी का महानायक अमिताभ बच्चन करते हैं. आपने देखा होगा कि शो के दौरान बच्चन साहब केवल शुद्ध हिंदी ही बोलते हैं. जो आजकल के युवाओं की समझ से परे हैं. लेकिन क्या आप जानना चाहेंगे कि बिग बी अपने घर में कौन सी भाषा इस्तेमाल करते हैं. तो चलिए इस राज से हम पर्दा उठा ही देते हैं.

अमिताभ बच्चन घर में इस्तेमाल करते हैं भाषा


advertisement:


हालहि में अमिताभ बच्चन से पूछा गया था कि क्या उन्हें लगता है कि युवा हिंदी भाषा को छोड़कर पश्चिमी भाषा की ओर आगे मुड़ रहे हैं. इसका जवाब देते हुए बिग बी ने कहा, “हां, मैं सहमत हूं. जब भी केबीसी की बात आती है, तो मैं किसी पर भी कुछ भी जबरन कुछ नहीं थोपता, मगर शो की भाषा हिंदी है और इसलिए मैं हिंदी बोलता हूं. यदि यह चीज़ युवा पीढ़ी को हिंदी में बोलने के लिए प्रेरित करती है तो यह बहुत ही अच्छी बात है.”

बच्चन साहब के घर में बोली जाती है इतनी लैंग्वेज

जब बच्चन के घर में इस्तेमाल की जाने वाली भाषा के बारे में उनसे पूछा तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “हम एक यूनिवर्सल भाषा में बोलते हैं… हम दोनों हिंदी और अंग्रेजी में बोलते हैं. हमारे कुछ परिवार के सदस्य उत्तर भारत से हैं, कुछ दक्षिण और कुछ पश्चिम बंगाल से हैं. तो यदि आप हमारे घर आते हैं, तो हम हिंदी, पंजाबी, बंगाली और हर दूसरी भाषा में बात करते हैं.”

आपको बता दें कि जब बच्चन साहब को रोमन हिंदी वाली स्क्रिप्ट मिलती है तो वह उसे बदलवाकर देवनागिरी लिपि में लिखने के लिये बोलते हैं.

The post जब पूछा गया ‘बिग बी’ से घर में किस भाषा में करते हैं बात, तो मिला कुछ ऐसा जवाब appeared first on Navyug Sandesh.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CahAOc

No comments:

Post a Comment