
सर्च इंजन गूगल 20वें वर्ष मे प्रवेश कर चुका है। इंटरनेट की दुनिया में क्रांति लाने वाला गूगल आज इंटरनेट की दुनिया का मजबूत स्तंभ बन चुका है। गूगल वेब पेज है जिस पर दुनिया की हर चीज सर्च की जा सकती है। गूगल एक अमेरीकी बहुराष्ट्रीय सार्वजनिक कम्पनी है, जो इंटरनेट सर्च, क्लाउड कम्प्यूटिंग और विज्ञापन चैनल में दुनिया की विख्यात कंपनी है।
गूगल इंटरनेट पर आधारित कई सेवाएं उपलब्ध करवाता है और उत्पाद बनाता है, गूगल अपना मुनाफा मुख्यतया अपने विज्ञापन कार्यक्रम ऐडवड्र्स से कमाती है। यह कम्पनी स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से पीएचडी के दो छात्र लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन द्वारा स्थापित की गयी थी।
इन्हें प्राय: गूगल गाइस के नाम से सम्बोधित किया जाता है। 4 सितम्बर 1998 को इसे एक निजि-आयोजित कम्पनी में निगमित किया गया। इसका पहला सार्वजनिक कार्य/सेवा 19 अगस्त 2004 को प्रारम्भ हुआ। इसी दिन लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन और एरिक स्ख्मिड्ट ने गूगल में अगले बीस वर्षों (2024) तक एक साथ कार्य करने की रजामंदी की।
गूगल शब्द अग्रेंजी के शब्द गूगोल से लिया गया है जिसका मतलब होता है, वह नंबर जिसमें एक के बाद सौ शून्य हों। नाम च्च्द्दशशगूगलज्ज् इस बात को दर्शाता है कि कम्पनी का सर्च इंजन लोगों के लिए जानकारी बड़ी मात्रा में उपलब्ध करने के लिए कार्यरत है। गूगल विश्वभर में फैले अपने डाटा-केन्द्रों से दस लाख से ज़्यादा सर्वर चलाता है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2R0ffZv
No comments:
Post a Comment