Friday, September 28, 2018

SAARC मीटिंग में सुषमा स्वराज ने किया पाकिस्तानी विदेश मंत्री को नजरअंदाज

अमेरिका में आयोजित SAARC की मीटिंग में भारत पाकिस्तान के बीच तनाव देखने को मिला। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपना भाषण देने के बाद मीटिंग से निकल गईं, जिस पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री महमूद कुरैशी ने नाराजगी जताई।यह मीटिंग न्यू यॉर्क में ही हुई, जिसमें सार्क देशों के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया। सुषमा स्वराज के भाषण के बाद ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री का भाषण होना था। सुषमा के मीटिंग से निकल जाने पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कड़ा ऐतराज जताया।


advertisement:


पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा, ‘ यह क्या तरीका है? मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि अगर सार्क की प्रगति में कोई बाधक है तो वह एक देश का रवैया है। वह  बीच में ही चली गईं, शायद उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उन्होंने क्षेत्रीय सहयोग की बात की। पर जब हर कोई बैठकर एक-दूसरे की बात सुन रहा है और आप उसे ब्लॉक कर रहे हो।’सुषमा ने अपने बयान में आतंकवाद के खात्मे के लिए साथ काम करने की बात पर जोर दिया। सुषमा ने कहा, ‘हमारे लोगों के आर्थिक विकास, प्रगति और क्षेत्रीय सहयोग के लिए शांति और सुरक्षा का माहौल बेहद जरूरी है। हमारे क्षेत्र और विश्वभर में शांति और स्थिरता के लिए आतंकवाद इकलौता सबसे बड़ा खतरा है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Olv8v5

No comments:

Post a Comment