Friday, September 7, 2018

Video: सफारी पार्क घूमते हुए अचानक गाड़ी में घुस गया शेर, तो हुआ कुछ ऐसा

अक्सर आपने फिल्मों में देखा होगा शेर और इंसान की जंग में इंसान जीत जाता है. लेकिन वास्तव में शेर से लड़ने की बात तो दूर उसे देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं. सोचिए अगर आप जंगल सफारी घूमने जाएं और आपके सामने शेर आ जाए तो आप क्या करेंगे? शायद आप चिल्लाने लगेंगे या फिर स्तब्ध हो जाएंगे. ठीक ऐसा ही क्रीमिया के सफारी पार्क में हुआ. जब पर्यटकों की खुली गाड़ी में अचानक शेर घुस आया तो लोगों की सांसे थम गई.

देखिये वीडियो


advertisement:


दरअसल ये नजारा क्रीमिया के वल्नोहर्स्क में बने टाइगर सफारी पार्क का है.जहां पर ‘फिल्या’ नामक यह शेर ओपन-एयर सफारी वाहन पर चढ़ गया, जब उसमें पर्यटक बैठे हुए थे. Daily Mail के मुताबिक, घटना के वक्त वाहन को पार्क के मालिक ओलेग ज़ुबकोव खुद ही चला रहे थे, जिन्हें ‘लायन व्हिस्परर’ भी कहा जाता है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि ज़्यादातर पर्यटक शेर को देखकर हंस रहे हैं, और उसे प्यार से छूने की कोशिश भी कर रहे हैं, लेकिन एक महिला पर्यटक काफी डर गई है, और वह गाड़ी से बाहर कूद भी जाती है. इस घटना का वीडियो पार्क प्रशासन ने ही यूट्यूब पर शेयर किया है.इस वीडियो को अब तक 4 लाख बार देखा जा चुका है और सैकड़ों कमेंट भी किए जा चुके हैं.

The post Video: सफारी पार्क घूमते हुए अचानक गाड़ी में घुस गया शेर, तो हुआ कुछ ऐसा appeared first on Navyug Sandesh.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NlACFN

No comments:

Post a Comment