अक्सर चोर पुलिस का खेल भागमभाग वाला होता है. चोर हमेशा से पुलिस की नाक में दम करने वाले ही होते हैं. इसका जीता जागता सुबूत है यह वीडियो. जिसमें एक चोर पुलिस से बचने के लिये नदी में कूद पड़ा लेकिन नदी में काई होने के कारण उसकी जान पर आ गयी और पुलिस ने उसकी जान बचाई. उसके बाद चोर को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना का वीडियो मंगलवार को पोस्ट किया गया. इस वीडियो को अब तक 1 लाख व्यूज मिल चुके हैं.
देखिये वीडियो
दरअसल यह मामला फ्लोरिडा का है. जहां पर Cape Coral Police Department शनिवार को अब्राहम डुएर्टे (Abraham Duarte) को पकड़ रही थी. क्योंकि अब्राहम स्पीड में गाड़ी चला रहे थे और कार छोड़कर भाग गए और नदी में कूद गए थे. नदी में कूदने के बाद वो काई में फंस गया था. जिसके बाद पुलिस ने उसकी मदद कर बाहर निकाला और गिरफ्तार कर लिया. डिपार्टमेंट ने ही इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया है. जब पुलिस ने उससे पूछा कि ऐसा क्यों किया तो उसने बताया कि वो डर गया था. जिसके बाद उसको हथकड़ी बांधी और पानी से साफ किया. जिसके बाद उसे ले जाया गया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
The post Video: पुलिस से बचने के लिये चोर कूद गया काई में, फिर हुआ ऐसा…. appeared first on Navyug Sandesh.
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CtXoXx
No comments:
Post a Comment