
Forbes पत्रिका ने भारत के 100 अमीरों की एक सूची (वर्ष 2018) जारी की है। सूची में एक बार फिर रिलायंस ग्रुप के माालिक मुकेश अंबानी को पहली पोजीशन मिली है। मुकेश अंबानी लगातार 11 वीं बार नंबर बने हैं। 47.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय बनकर उभरे हैं। रुपये में गिरावट के बावजूद भारतीय उद्योगपतियों की सेहत पर फर्क नहीं पड़ा। अंबानी की संपत्ति इस साल 9.3 अरब डॉलर यानी 930 करोड़ रुपये बढ़ी है। इस प्रकार देखें तो हर दिन मुकेश अंबानी ने 2.54 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे 365 दिन में उनकी कमाई 930 करोड़ के आंकड़े को छू सकी।
जबकि इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी रहे। पिछले साल भी वह दूसरे स्थान पर ही थे। अजीम प्रेमजी की संपत्ति दो अरब डॉलर बढक़र 21 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।
आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति 1.8 अरब डॉलर बढ़ी है और वह 18.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। हिंदुजा बंधु 18 अरब डॉलर तथा पलोनजी मिस्त्री 15.7 अरब डॉलर के साथ क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहे हैं।
शीर्ष 10 अमीर भारतीयों की सूची में छठें नंबर पर शिव नाडार (14.6 अरब डॉलर), सातवें पर गोदरेज परिवार (14 अरब डॉलर), आठवें नंबर पर दिलीप सांघवी (12.6 अरब डॉलर), नौवें पर कुमार बिड़ला (12.5 अरब डॉलर) और दसवें नंबर पर गौतम अडाणी (11.9 अरब डॉलर) शामिल रहे हैं।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2zTQGqC
No comments:
Post a Comment