Friday, October 5, 2018

जापान में बनाई गई मोनालिसा की ऐसी पेंटिंग, कि दर्ज हुआ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

आपने विश्व की सबसे फेमस पेंटिंग मोनालिसा को तो कई बार देखा होगा. और साथ ही उनकी पेंटिग के साथ लोगों को एक्सपेरिमेंट्स करते भी देखा होगा. आपको हर आर्ट गैलरी में इनकी फोटो देखने को मिल ही जाएगी. लेकिन क्या आपने मोनालिसा की तस्वीर को किसी खाने वाली चीज से बनते देखा है शायद नहीं.

24 हजार चिप्स से बनाई पेंटिंग


advertisement:


इस बार जापान के एक धार्मिक उत्सव सोका गक्कई में बनाया गया है. यह पेंटिंग दूसरी मोनालिसा पेंटिंग से काफी अलग है. क्योंकि इस पेंटिंग को ब्रश या रंगों से नहीं बनाया गया है बल्कि इसे बनाया गया है खाने वाले चिप्स से. आपको हैरानी जरूर होगी लेकिन ये पेंटिंग 24 हजार चावल की चिप्स की मदद से बनाई गई है. पेंटिंग की लंबाई 13 मीटर और चौड़ाई 9 मीटर है और इस पेंटिंग का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है.

पेंटिंग बनाने में लगा पूरा एक दिन

इस मोनालिसा पेंटिंग में 200 स्थानीय लोगों ने 24 घंटे की कड़ी मेहनत से बनाया है.  इस पेंटिंग में सात रंगों के चिप्स इस्तेमाल किए गए हैं. इसको शेड देने के लिये सोया सॉस, ग्रीन टी और चीनी का भी प्रयोग किया गया है. इसके बाद चिप्स को लोगों में फ्री में बांट दिया गया.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2EaPiEr

No comments:

Post a Comment